प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ गोड्डा में युवाओं का विस्फोट
गोड्डा, जून 10 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को गोड्डा में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा आक्रोश मार्च जिले के सबसे बड़े युवा आंदोलनों में से एक बनकर उभरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मौजूदगी में हजारों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब दो बजे किसान भवन से हुई। यहां जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लिए युवाओं ने किसान भवन से विशाल आक्रोश मार्च निकाला। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गोड्डा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.