मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र की गोपनीयता में लापरवाही बरतने के आरोप में बरियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हरिणमार, विशनपुर के शिक्षक मो. फरहान ताबिश को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देशानुसार आगामी 16 मार्च से 24 मार्च तक कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके लिए परीक्षा की गोपनीय सामग्री विद्यालय के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा विशेष दूत के माध्यम से प्राप्त की जानी थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मो. फरहान ताबिश, विद्यालय अध्यापक को गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन, प्रश्नपत्र प्राप्त करने के बाद उनकी लापरवाही के कारण प्रश्नपत्...