गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जेपी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में निर्धारित समय से पहले परीक्षा का पैकेट खोले जाने के मामले में सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डीके श्रीवास्तव ने कॉलेज प्रबंधक को पत्र भेजकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र का पैकेट 16 दिसंबर को ही खोल दिया गया था। मामले की जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:45 बजे तत्कालीन सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी ने 17 दिसंबरकी परीक्षा का प्रश्नपत्र पैकेट खोलक...