सीतापुर, अप्रैल 18 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर जिले के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (पीटीसी) में शनिवार को एक प्रशिक्षु सिपाही ने तेजाब पी लिया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तेजाब पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इटावा निवासी अभिलाष बीते 10 माह से सीतापुर स्थित पीटीसी में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर में अभिलाष की हालत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर साथियों ने पूछा तो पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है। यह सुन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पीटीसी में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अभिलाष की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं ...