प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का एसपी ने किया शुभारंभ
सीवान, अगस्त 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को जहानाबाद जिला बल के 183 प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। एक पुलिसकर्मी के कार्य का सीधा संबंध आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से होता है। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान हासिल की गई जानकारी और व्यवहारिक दक्षता भविष्य में इनके कार्यों की आधारशिला बनेगी। प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण को गंभीरता व पूरी लगन के साथ लेने के लिए प्रेरित किया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.