छपरा, मई 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता । पुलिस केन्द्र में मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एसएसपी ने किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु जवानों की परेड, टर्न आउट, शारीरिक क्षमता, अनुशासन व प्रशिक्षण गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनने का कार्य नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने जवानों को समयपालन, बेहतर व्यवहार, उत्कृष्ट टर्न आउट और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कानून-व्यवस्था संधारण, आम लोगों से संवाद स्थापित करने और आपात परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गई। यह भी...