बलिया, अप्रैल 28 -- सुखपुरा। स्थानीय थाने पर तैनात 50 पुलिसकर्मियों का एसओ रत्नेश दूबे ने मंगलवार को स्वागत किया। बताया जाता है कि थाने पर 39 पुरुष और 11 महिला सिपाहियों की पोस्टिंग हुई है। इनमें शामिल प्रयागराज निवासी अंशु कुशवाहा ने भुगोल विषय में परास्नात्तक के साथ ही नेट की परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया हे। थानाध्यक्ष ने तैनाती पाने वाले जवानों से कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनमानस के प्रति मधुर व्यवहार करना हम सभी का कर्त्तव्य है। इस मौके पर चौकी प्रभारी हनुमानगंज आदर्श श्रीवास्तव, एसआई राम लखन सोनकर, जयदीप यादव, आकाश श्रीवास्तव, सुरज मद्धेशिया, कृष्णा नन्द विश्वकर्मा, कृपाशंकर सिंह, धर्मेंद्र यादव, सत्यम मौर्य आदि थे। यह भी पढ़ें- 208 नव आरक्षियों को सेवा-अनुशासन का मंत्र दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...