रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में प्रशिक्षु नर्सों के सामने कोलेबिरा के रहने वाले अमित कुमार नामक व्यक्ति अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। प्रशिक्षु नर्सों ने पहले तो उसका वीडियो बनाया, उसके बाद उसे साथी कर्मियों को बताकर पकड़वाया। इसके बाद साथी कर्मियों ने अमित की जमकर धुनाई की और प्रबंधन के हवाले कर दिया। प्रबंधन ने उक्त व्यक्ति को लोअर बाजार थाना के हवाले कर दिया। प्रशिक्षु नर्सों ने बताया कि चार नर्सें छठे तल्ले पर अपना काम कर रही थीं, उनको देखकर वो अश्लील हरकत कर रहा था, उस वक्त वो अकेली थीं तो उन्होंने सिर्फ वीडियो बनाया। कुछ देर बाद कैंटीन में उसके सामने आ गया तो वो चिल्लाने लगीं और साथी कर्मियों को उसके हरकत के बारे में जानकारी दी और वीडियो दिखाया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के पास ले जाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.