हरदोई, मई 17 -- हरदोई, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण के कुशल संचालन और प्रभावी पर्यवेक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी पुलिस महानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में संपन्न हुई। गोष्ठी में प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए जा रहे व्यवहारिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, पुलिस कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षुओं को आमजन से बेहतर संवाद, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख देने पर जोर दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा , क्षेत्राध...