मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर सहारनपुर रेंज के डीआईजी व एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।शनिवा को सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा आरटीसी में आयोजित आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परेड ग्राउंड पर चल रही विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन का आकलन किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही संबंधित प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिशिचत की जाए। अधिकारियों द्वारा बताया कि उक्त आउटडोर परीक्षा प्रशिक्षण का महत्वपूर...