रांची, अप्रैल 1 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सुकुरहुटू गांव में रामनवमी शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराने पर महाबीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति और अंजुमन ने कांके थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुवार को बुधवार को सम्मानित किया। इस मौके पर महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति डोल मेला सुकुरहुट्टू के अध्यक्ष राज कुमार महतो, प्रभात भूषण, बेनी राम महतो, आकाश महतो, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, अमित कुमार, शिव कुमार संतोषी, अंजुमन सदर अजीज अंसारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.