मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना में प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एमवी को थानेदार की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वर्तमान थानेदार सुभाष मुखिया को लाइन हाजिर किया गया है। सोमवार को ट्रेनी आईपीएस दोपहर बाद सरैया थाना पहुंचकर योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रसन्ना एमवी ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराना, प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। मामलों का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा, ताकि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई हो सके। ट्रेनी आईपीएस के सामने अपराध नियंत्रण के साथ सरैया बाजार में लगने वाली भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाना भी चुनौती होगी। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद सिंह आदि थे।

हिं...