बगहा, मार्च 12 -- बेतिया। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के स्वीकृति के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने कई थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया है। पुलिस के मीडिया प्रभारी विश्व मोहन शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2024 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कार्तिकेयन एके को योगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सन्नी दयाल को मैनाटाड़ थाने की कमान सौंपी गई है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार को योगापट्टी अंचल से नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को तकनीकी शाखा में प्रभारी बनाया गया है, उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।...