गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शनिवार को 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस मुकुल खंडेलवाल ने अभ्युदय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में चल रहे सिविल सेवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग में मुकुल खंडेलवाल ने विद्यार्थियों के सफलता के लिए मार्गदर्शन एवं मोटिवेशनल लेक्चर दिया l इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई का टिप्स देते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...