धनबाद, जनवरी 3 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की एक टीम कोयला खनन कार्य से जुड़ी जानकारी लेने शुक्रवार को बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर ब्लॉक दो क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कोयला अधिकारियों ने खनन क्षेत्र में कोयला खनन कार्य के दौरान सुरक्षा, कोयले के संप्रेषण कार्य के साथ अग्नि प्रभावित माइंस से उत्खनन कार्य की जानकारी मानचित्र के माध्यम से दिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 सदस्यीय दल के साथ धनबाद जिला खनन पदाधिकारी रितेश कुमार तिग्गा थे। प्रशासनिक अधिकारियों का दल ब्लॉक दो क्षेत्र में करीब एक घंटे रुकने के बाद मुनीडीह खदान का मुआयना करने के लिए निकल गये। मौके पर ब्लॉक दो के नोडल सुरक्षा अधिकारी राजीव रंजन, आलोक कुमार, वैभव सिंह आदि कोयला...