प्रशिक्षुओं ने सीखे योग के गुर, बनाए शानदार पोस्टर
कन्नौज, जून 21 -- छिबरामऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ.अमित कुमार के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि संयोजन प्रवक्ता शरद यादव ने किया। मुख्य अतिथि योगाचार्य सत्यराम यादव ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभ बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ और मन को सकारात्मक बनाता है। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी देकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.