वाराणसी, मार्च 30 -- वाराणसी। भारतीय रेल यातायात सेवा के 45 प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को कैंट स्टेशन पर शैक्षिक भ्रमण किया। स्टेशन संचालन और यातायात प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सीखे। प्रोबेशनर्स ने कंट्रोल रूम, सिग्नलिंग रूम और यार्ड क्षेत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। जहां उन्हें वाराणसी जैसे व्यस्त स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने वाली जटिल व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता और एक्सईएन वंदनेश शेखावत ने प्रशिक्षुओं को बुनियादी ढांचा विकास और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। स्टेशन निदेशक ने बताया कि इस अध्ययन दौरे का मुख्य उद्देश्य तकनीकी दक्षता को जनसेवा के दृष्टिकोण के साथ जोड़ना रहा, ताकि भविष्य के ये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.