भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण में शुक्रवार को प्रशिक्षुओं द्वारा टेंट लगाने के साथ ही बिन बर्तन भोजन तैयार हुआ। शिविर में प्रशिक्षुओं को दायित्व का बोध कराया गया। मुसिबत में फंसे लोगों की स्काउट गाइड कैसे सहायता करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में टोली के सभी सदस्यों ने भोजन ग्रहण किया। इसके बाद विभिन्न टोलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पहली टोली ने भजन प्रस्तुत किया। दूसरी टोली ने युवाओं में जोश भरने वाला वीर रस का गीत सुनाया। तीसरे टोली ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया और चतुर्थ टोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ध्वज शिष्टाचार के बाद दीक्षा का कार्य शुरू हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा मोमबत्ती...