दरभंगा, अगस्त 29 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में मखाना प्रसंस्करण की मशीनों के वैज्ञानिक एवं कुशल संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया व खगड़िया के साथ दिल्ली व आंध्र प्रदेश के प्रतिभागी भी शामिल हुए। मुख्य आयोजक वैज्ञानिक ई. आरके राउत ने बताया कि इस वर्ष होने वाले कुल 20 प्रशिक्षणों की श्रृंखला में यह तीसरा प्रशिक्षण था। इसमें प्रतिभागियों को मखाना बीजों को सुखाने, ग्रेडिंग, प्राथमिक व द्वितीयक भुनाई, पॉपिंग तथा पैकेजिंग आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. आईएस सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में मखाना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।...