देहरादून, जून 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्वस्ति भव धर्मार्थ न्यास की ओर से सनातन वैदिक पुरोहित/आर्योपदेशक प्रशिक्षण शिविर में स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। मंगलवार को तपोवन स्थित वैदिक साधन आश्रम में आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को भारतीय संस्कृति, वेद और संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। शिविर के दूसरे दिन योग, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास के साथ शुरू हुआ।वरिष्ठ वैदिक विद्वान आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने व्याकरण के आधार पर वैदिक मंत्रों की व्याख्या करते हुए शुद्ध उच्चारण एवं स्वर-विन्यास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक आचार्य अनुज शास्त्री ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वैदिक ज्ञान ...