रांची, मई 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत कक्षाओं, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा कचरे का उचित निपटान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी ने की। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा दी। अभियान में प्राचार्या के साथ सभी व्याख्याता डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरालाल यादव, डॉ. राजकुमार महतो, सुनीता कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी शर्मा, रसिकन कंडुलना, अजीत कुमार सहित सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...