मेरठ, फरवरी 25 -- मवाना। डायट में डीएलएड बैच 2025-2027 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए मंगलवार को अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को संस्थान की कार्यप्रणाली, नियम, प्रशिक्षण प्रक्रिया और शैक्षणिक दायित्वों की जानकारी दी गई। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने तिलक व पुष्प देकर प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु प्रशिक्षित व अनुशासित शिक्षक बनने का आह्वान किया। प्रवक्ताओं ने संस्थान की संरचना, अनुशासन, मूल्यांकन प्रणाली, लैब स्कूल, सह-शैक्षणिक गतिविधियों व विभिन्न शैक्षणिक अभियानों की जानकारी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को कलम व डायरी प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.