गोंडा, मार्च 13 -- गोण्डा। शहर के उतरौला रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मे भविष्यपरक व रोजगारपरक मार्गदर्शन के लिए एक विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं को योजना संबधी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता राजकीय आईटीआई करनैलगंज के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को योजना से जुड़ी अहम बातें बताईं। इस दौरान संस्था के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पुनीत पाण्डेय, शुभम मिश्रा, मो. सादिक सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...