फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर। 12वीं वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस के पहले दिन 315 प्रशिक्षुओं की अंतिम बाह्य परीक्षा के तहत बीपीईटी (बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी के निर्देशन में संपन्न कराया गया। जिसमें सीओ अपराध शाखा प्रगति यादव, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह की मौजूदगी में आरटीसी परिसर में टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रशिक्षुओं से निर्धारित मानकों के अनुसार पांच किमी दौड़, 60 मीटर प्रिरंट, रस्सा चढ़ाई, बाधा दौड़ एवं मंकी रोप आदि शारीरिक गतिविधियां कराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, संतुलन, फुर्ती एवं त्वरित क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को अनुशासन, लगन एवं उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.