बेगुसराय, अप्रैल 6 -- भगवानपुर। कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज चंदौर में डीएलएड सत्र-2025-27 के शिक्षक-प्रशिक्षुओं के स्वागत में सोमवार को अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा राजीव ने नवागंतुक शिक्षक-प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुये कहा कि आप इस मोड़ पर सिर्फ अनुशासन व लगन से ही अपने आगामी भविष्य को सँवार सकते है। उन्होंने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षुओं को स्वयं से ईमानदार रहना होगा तभी वे जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुँच सकते है एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। कॉलेज अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह एवं सचिव वंदना कुमारी ने नवागंतुक शिक्षक- प्रशिक्षुओं का स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर प्रभात कुमार रंजन, नीतिश कुमार, डा सुनील चंद्र यादव, अनिल कुमार सिंह, डा प्रियंका यादव, बंदना कुमारी, आनंद कुमार, अंकेश कुमार, सुभाष कुमार...