गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भोंडसी के आरटीसी में प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की ओर से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से प्रारंभ हुआ सूर्य नमस्कार अभियान 12 फरवरी को महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के अवसर पर संपन्न होगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की योग सहायक प्रोफेसर गीता यादव ने प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, हस्तपादासन, अश्वसंचालनासन, दण्डासन, अष्टांगासन, भुजंगासन सहित सूर्य नमस्कार का अभ्यास मंत्रोच्चारण के साथ प्रशिक्षुओं को कराया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर निरोगी व ऊर्जावान रहता है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र मजबूत होता है, चिंता एवं तनाव में कमी आती है, हार्मोन संतुलन बना...