प्रशिक्षित होंगे आउटसोर्स बिजली कर्मी, एसओपी जारी
बागपत, जुलाई 6 -- बागपत। शटडाउन के दौरान तकनीकी स्टाफ खासकर आउटसोर्स लाइनमैन आए दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर पावर कारपोरेशन ने 33 व 11 केवी की लाइनों के मेंटिनेंस के दौरान और बिजलीघरों पर हादसों की रोकथाम के लिए एसओपी जारी की है। इसमें कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने और मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया है। शटडाउन लेने और वापिस किए जाने के दौरान हादसा होने पर संबंधित जेई, एई व एक्सईएन जिम्मेदार होंगे। विद्युत कारपोरेशन ने हादसों की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, इनके उपयोग और रखरखाव को लेकर एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इसमें शेड्यूल बनाकर स्थाई खासकर आउटसोर्स कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही शटडाउन लेने और वापस करने का मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.