प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास जोड़ें: डीएम
सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (डीएलआरएस) की बैठक एवं आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आरसेटी एवं आरसेटी के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं एवं युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि आरसेटी में संचालित सभी प्रशिक्षण बैचों का प्रतिदिन फोटोग्राफ लिया जाए तथा प्रशिक्षणार्थियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.