लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत नया बाजार मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं जिला प्रभारी संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहाँ प्रशिक्षण संगठन की मज...