सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सोमवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ल ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में किया। मुख्य शुक्ल ने "हमारी कार्य पद्धति" विषय पर कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन में प्रशिक्षण,संवाद और नियमित बैठकों को कार्यकर्ता निर्माण का आधार बताया।इसके पहले श्री विश्वनाथ पीजी कालेज के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों व पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि ...