मऊ, मार्च 8 -- पहसा। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के मार्गदर्शन में मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, धर्मागतपुर, रतनपुरा में संचालित माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न हो गया। केंद्र के प्रभारी प्राचार्य अभय कुमार द्विवेदी ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रतिभागियों को माटीकला से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्य में उपयोग करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...