औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शुरू हुए प्रगणक प्रशिक्ष में 21 नदारद रहे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पहले दिन कुल 396 प्रगणकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, जिसमें 375 उपस्थित रहे। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में प्रगणकों व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का कार्य गुरुवार से सुदिति ग्लोबल अकादमी में शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, नगर पालिका औरैया के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल, दिबियापुर/फफूंद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय सहित विद्यालय के चेयरमैन आनन्द मोहन, निदेशक नीलम आनन्द व अन्य...