समस्तीपुर, मार्च 14 -- शाहपुर पटोरी,। गवर्नमेंट प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, शाहपुर पटोरी में शुक्रवार को शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्राचार्य इंद्रजीत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उनकी दक्षता बढ़े। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर विकास होगा। कहा शिक्षण प्रणाली में भी काफी परिवर्तन हुआ है। ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने में सुविधा मिलेगी।शिविर में जिले से कुल 180 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्राध्यापक डॉ प्रभात कुमार, प्रशिक्षक सह एचएम इंतखाब आलम, शिवनाथ प्रसाद राय, श्रवण कुमार, अभय आजाद, सौरभ चतुर्वेदी, प्रशिक्षु शिक्षक रामबालक राय, बृजनंदन राम, अवनीश कुमार, सूरज कुमार, दिलीप कुमार राय थ...