कौशाम्बी, जुलाई 25 -- बीएसए ने शनिवार को सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिलीं। कंपोजिट विद्यालय डकशरीरा के शिक्षक अपनी शिक्षक डायरी भी नहीं दिखा सके। सभी शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस दिया है। वहीं बीआरसी में एफएलएन के प्रशिक्षण से गायब रहे तीन शिक्षक व एक शिक्षामित्र का बीएसए ने वेतन रोक दिया है। बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा शनिवार को सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय डकशरीरा पहुंचा। जांच के दौरान एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई। विद्यालय में कुल 116 छात्र पंजीकृत हैं। शनिवार को इनकी उपस्थिति 96 दिखाई गई थी, जबकि स्कूल में कुल 81 छात्र ही थे। इस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। शिक्षक व शिक्षिकाएं अपनी शिक्षक डायरी भी नहीं दिखा सके। विद्यालय में तमाम अव्यवस्थाएं थीं। इससे नाराज बीएसए ने सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर...