महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विशेष समेकित विद्यालय धनेवा धनेई में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्रगणकों से संवाद करते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जनगणना आंकड़ों पर योजनाओं की रूपरेखा निर्भर होती है। इसलिए सभी प्रगणक व सुपरवाइजर सही ढंग से प्रशिक्षण लें। डीएम ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 प्रगणकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण में कुल 495 प्रगणकों में से 447 उपस्थित मिले। डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।प्रगणकों से संवाद करते हुए डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन की नीतियों के निर्माण का आधार है। यह भी पढ़ें- जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी व जिम्म...