रिषिकेष, जुलाई 14 -- डोईवाला,संवाददाता। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, नई दिल्ली ने आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सिपेट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण सामग्री एवं प्रशिक्षण किट का वितरण किया। प्रशिक्षण किट में यूनिफॉर्म, बैग सहित अन्य सामग्री सम्मिलित थी। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कठिन परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने हेतु स्वयं को तैयार रखने का संदेश दिया।सिपेट के निदेशक डॉ पीसी पाढ़ी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करेगा, जो प्रशिक्षण उपरांत सिपेट के माध्यम से प्राप्त होने वाले रोजगार अवसरों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा...