गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सोमवार को सिहोडीह न्यू पुल के पार काली माता मंदिर के समीप सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण सह स्वरोजगार केंद्र का शुभारंभ किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक शिल्पा कुमारी बर्मन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मैनेजर एम.डी. मनौर आलम, ऑडिटर धीरेंद्र कुमार सिंह तथा सेंटर हेड सुनंदा प्रसाद की उपस्थिति रही। इनके साथ कार्यालय के कर्मी रेशमी कुमारी, नीलम शर्मा, पूनम कुमारी एवं खुशी कुमारी भी उपस्थित रहीं। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को मेकअप आर्टिस्ट, कंप्यूटर शिक्षा, फैशन डिजाइनिंग, हैंड एम्ब्रॉयडरी, पेंटिंग, होम डेकोरेशन, अगरबत्ती, साबुन एवं गुलाल निर्माण जैसे विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। संस्था का उद्देश्य महिलाओं क...