भागलपुर, मार्च 14 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के लोकनाथ हाईस्कूल में तीन पाली में पैक्स चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विभागों पदस्थापित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गश्तीदल दण्डाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय तथा मतगणना पदाधिकारी ने भाग लिए। आशुतोष चन्द्र मिश्र, सुभाष चंद्र पासवान, चंदन कुमार तथा बिल्टु दास मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। मास्टर प्रशिक्षक ने कहा कि 18 मार्च को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान और मतगणना सम्पन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.