दुमका, मार्च 10 -- मसलिया, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कुष्ठ खोज अभियान के द्वितीय चरण को लेकर सहिया, मेल वॉलंटियर एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में चिन्हित गांवों में 09 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग की पहचान, संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग, समय पर इलाज तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने सभी सहियाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान करने और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.