मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतीहारी, हि प्र। डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जनगणना- 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी एसडीएम व सभी बीडीओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को हुआ। अध्यक्षता डीएम सौरभ जोरवाल ने की। डीएम ने कहा कि जनगणना 2027 भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी । यह स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना मानी जाएगी। यह जनगणना भारत के इतिहास में पहली बार पूर्णतया डिजिटल जनगणना होगी। जिसमें डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप और ऑनलाइन विकल्प उपयोग किया जाएगा। यह जनगणना दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण में मकान सूचीकरण के तहत मकानो की गणना की जाएगी। इसकी अवधि 2 मई से 31 मई 2026 है। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसकी अवधि 2 फरवरी से 28 फरवरी 2027 होगी। जनगणना का प्रकाशन 1 मार्च 2027 निर्धारित है।...