मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक को मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी/क्षेत्र उपाध्यक्ष काशी सरोज कुशवाहा ने संबोधित किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमारे संगठन की प्राणवायु है। हम इसके माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं में संस्कार देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक, सांगठनिक, सामाजिक एवं युगानुकूल तकनीकी नवाचार से जोड़ने एवं निपुण करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्था का निर्माण किया है। यह भी पढ़ें- पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहु...