चाईबासा, अप्रैल 1 -- चाईबासा, संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड एवं ओडिशा के जिला अध्यक्षों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। चाईबासा के गुईरा स्थित टीआरटीसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि शिविर में विभिन्न सत्रों में जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद तथा समन्वय स्थापित करने, नेतृत्व क्षमता के विकास के संदर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.