गोपालगंज, अप्रैल 8 -- थावे। प्रखंड में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक आधारशिला, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, ओम प्रकाश राय, भरत सिंह, वीरेश सिंह, आशनारायण सिंह, राजेश वारनवाल, चंदन पुरी, फरहान, रोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...