रुद्रपुर, जून 30 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की ओर से आईसीएआर के केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, करनाल की भैंस सुधार नेटवर्क परियोजना के तहत गदरपुर के ग्राम तिलपुरी में कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी डॉ. एके घोष ने पशुपालकों को भैंसों के वैज्ञानिक प्रबंधन, रोग नियंत्रण, कृत्रिम गर्भाधान, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोपरांत देखभाल तथा उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। वहीं डॉ. रिपुसूदन कुमार ने संतुलित पशु आहार और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी। शिविर में पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, कैल्शियम, डी-वार्मिंग दवा, टब और बाल्टियां वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- जीविका पशु सखी दीदियों को दिया गया क्षमता विकास प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...