सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय में आयोजित कृषि उदयमी के प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को किसानों को खेती की बारिकियां सिखायी गई। शिविर में मौसम के हिसाब से फसलों का चयन करना, फसलो पर समय समय पर कीटनाशक एवं अन्य दवाओ का छिडकाव करने, पानी पटवन करने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों के माध्यम से भी आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। इसके अलावे किसानों को बैंक एवं सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी देते हुए खेती के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर निदेशक शीत बसंत खलखो सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.