गाजीपुर, मार्च 14 -- सैदपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रोवर्स रेंजर्स के पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए और अनुशासन, शिष्टाचार को जीवन में उतारने की सलाह प्राप्त की। मुख्य अतिथि प्राचार्य नीरज गुप्ता ने प्रथम दिन दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन कच्ची मिट्टी के समान है और इसमें सीखे गए अनुभव जीवनभर असर डालते हैं। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को बीपी 6 व्यायाम, श्रमदान, मार्कर विधि से ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट और गांठ-फांस बंधन का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त तालियों का ज्ञान, खेल और ध्वज अवतरण के नियम भी सिखाए गए। प...