गिरडीह, जून 21 -- गावां। गावां प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गावां और तिसरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक सह बीएलए प्रशिक्षण शिविर सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़कर लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। वहाब खान के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, गावां प्रखंड प्रभारी सुदामा राम, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत पार्टी का पट्टा पहनाकर किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आप सभी राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने एसआईआर 2026 अभियान को लेकर बीएलए को किय...