शामली, दिसम्बर 13 -- आर्य कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के समापन पर गाइड द्वारा टोलियों में आर्कषक साज सज्जा के साथ तंबुओं को निर्माण किया गया। शनिवार को प्रधानाचार्य रेणु देवी की अध्यक्षता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में उपजिला अधिकारी निधि भारद्वाज, विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार, कुमार गौरव, ऋतुराज चौहान, कुमारी रेणुका, गीता रानी ने सोपान शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न राज्यों के नाम पर टोलियां के नाम रखे गए। टोलियों में गाइड द्वारा तंबुओं निर्माण, राज्यों के अनुसार झांकियां का प्रदर्शन, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का बनाना एवं हस्तकला कौशल की प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम निधि भारद्वाज द्वारा गाइडों को कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.