रांची, मार्च 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष महावीर सोनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें चार अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए टीम बनाई गई। इसमें प्रशिक्षण प्रभारी में लक्ष्मण मुंडा, मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, विवेक गुप्ता, गणेश महली, उदय महतो, भारती कुमारी, कैलाश महतो, अभय मुखर्जी, सोहना रविदास, देवाशीष मल्लिक, शंकर सोनार, चंदन साहू सहित अन्य शामिल हैं। बैठक में मिशन पुरान, दीनानाथ मुण्डा, अजंबर पुरान, आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...