ललितपुर, मार्च 29 -- कस्बा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने की शक्ति है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने श्याम प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। फिर बानपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से सुनिश्चित होती है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की सबसे बड़ी शक्ति है। भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.